Posts

Is it possible to build flying cars?

Image
Is it possible to build flying cars? नमस्कार, आज से 60,70 साल पहले जब लोगों से पूछा जाता था की इमेजिन करो, साल 2024 कैसा दिखेगा? लोग सोचते थे बड़े ही फ्यूचरिस्टिक दिखने वाले शहर होंगे। हमारे पास ओवर बोर्ड्स होंगे, आसमान में गाड़ियों उड़ रही होंगी। फ्लाइंग कार्स एक हकीकत बन चुकी होगी, लेकिन अनफारचुनेटली ऐसा कुछ हुआ नहीं। आज के दिन की असलियत कुछ ऐसी है। इमेजिन करते थे की साल 2020 ऐसा दिखेगा लेकिन जानते हो क्या दोस्तों? कम से कम फ्लाइंग कार एक ऐसी चीज़ है जो धीरे धीरे हकीकत बनती जा रही है। आज साल 2022 में एक कंपनी ने सक्सेसफुल्ली एक अक्चवल फ्लाइइंग कार को टेस्ट आउट कर लिया है। तो ये कोई फ्यूचर का सपना नहीं बल्कि आज की हकीकत है। आइये समझते है इस टेक्नोलॉजी को आज के इस blog में। MAKING FLYING CARS सुनकर ऐसा लगता है दोस्तों की फ्लाइंग कार एक बड़ी ही फ्यूचरिस्टिक सी चीज़ है लेकिन असलियत में इसको बनाने की कोशिश लोगों ने आज से 100 साल पहले से ही शुरू कर दी थी। साल 1917 में कहा जाता है. पहली कोशिश करी गई थी एक फ्लाइइंग कार बनाने की या फिर एक रोडेबल एयरक्रॉफ्ट बनाने की। एक ऐसा एरोप्लेन जो रोड पर